Bageshwar News: 14 बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
बागेश्वर, अगस्त 6 -- Bageshwar News: बागेश्वर। जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत झिरौली पुलिस ने एक व्यक्ति को 14 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच अगस्त को झिरौली थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने गणेश सिंह असवाल निवासी ग्राम असो सल्लाकोट, थाना झिरौली को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12 बोतल मैकडॉवेल अंग्रेजी शराब और दो बोतल माल्टा देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ झिरौली थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.