Bageshwar News: 'अंकिता हत्याकांड में वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच हो'
बागेश्वर, अक्टूबर 24 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच कराने और सिक्किम के राज्यपाल को पद से बर्खास्त करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में संगठन ने कहा कि यह मामला केवल हत्या तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजगार के दौरान महिलाओं की सुरक्षा से भी जुड़ा है। संगठन ने आरोप लगाया कि मामले में चर्चा में रहे लोगों की भूमिका की अब तक निष्पक्ष जांच नहीं हुई है। ज्ञापन में सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम को पद से बर्खास्त करने और उन्हें व अजय कुमार को सीबीआई जांच के दायरे में लाने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी केस में मोड़: सुरेश राठौर और उर्मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.