Bageshwar News: हवन यज्ञ के साथ राम चरित मानस का समापन
बागेश्वर, अगस्त 9 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। ग्राम पंचायत माल्दे के सिटोली गांव स्थित प्रसिद्ध भूमिया देवता के मंदिर में आयोजित संगीतमय अखंड रामचरितमानस पाठ हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर आयोजित भजन कीर्तनों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। सिटोली गांव में आयोजित संगीतमय अखंड रामचरितमानस पाठ में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। यजमानों ने यज्ञ में पूर्णाहुति दी। पूजा पंडित गिरीश जोशी, भुवन जोशी व प्रमोद जोशी ने संपन्न कराई। इस मौके पर आयोजित भंडारे में दर्जनों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान महेश नेगी, ललित नेगी, नवीन रमोला, शिवराज नेगी, तारा सिंह, दीपक सिंह, दीपू नेगी, हार्दिक नेगी, मोहन नेगी, दिनेश नेगी, ग्राम प्रधान कविता नेगी, बबीता नेगी, नीमा नेगी आदि मौजूद थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.