बागेश्वर, अक्टूबर 10 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों का इस्तेमाल भाजपा कार्यकर्ताओं के रूप में किए जाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को पिंडर मार्ग स्थित अपने निजी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान ऐठानी ने कहा कि कार्यक्रम में सरकारी अधिकारियों की भूमिका, स्कूली बच्चों की भागीदारी और आम जनता को मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर नहीं दिए जाने जैसे मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- देश हुल्लड़बाजी से नहीं चलने वाला; ...