बागेश्वर, सितम्बर 20 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। हरज्यू मंदिर समिति दफौट की बैठक में आगामी दो दिवसीय मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मेले को भव्य रूप देने के लिए लोगों से सुझाव लिए गए और विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जगदीश दफौटी की अध्यक्षता में रविवार को एक बैंक्वेट हॉल में हुई बैठक में बताया गया कि आगामी नवरात्र में नवमी की रात और दशमी के दिन हरज्यू मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बैठक में मंदिर के शेष जीर्णोद्धार कार्य को लेकर भी चर्चा की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई। बैठक में राम सिंह दफौटी, सुरेश चंद्र सिंह, भूपेश सिंह दफौटी, रघुवीर सिंह दफौटी, नरेंद्र सिंह, खड़क सिंह दफौटी, हरीश सिंह, दीवान सिंह, सज्जन सिंह, पंकज सिंह और ...