बागेश्वर, जुलाई 8 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बैजनाथ में बुधवार को लंबे इंतजार के बाद डिजिटल एक्स-रे मशीन का लोकार्पण किया गया। मशीन शुरू होने से क्षेत्रवासियों को अब एक्स-रे जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्य अतिथि दर्जाधारी शिव सिंह बिष्ट ने फीता काटकर डिजिटल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया। इस दौरान मशीन से मरीजों की जांच भी की गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना है और इस मशीन के संचालन से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने इसे सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवार...