Bageshwar News: स्वास्थ्य कर्मी की गोमती नदी में डूबने से मौत
बागेश्वर, अक्टूबर 27 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय,बागेश्वर। जिला अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। डूयटी से कमरे में जाते समय वह असंतुलित होकर स्कूटी समेत नदी में गिर गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारी को नदी से निकाला और जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी रानीखेत से पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.