बागेश्वर, नवम्बर 4 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, गरुड़। विकासखंड गरुड़ परिसर में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक के जीर्णोद्धार कार्य में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। करीब दस लाख रुपये की लागत से स्मारक का जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मौके पर व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत मिलने पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की जिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी नेगी अपने साथियों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में कई खामियां और लापरवाही सामने आने की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर कार्यदायी संस्था विकासखंड गरुड़ का कोई अवर अभियंता (जेई) मौजूद नहीं मिला। वहीं, पहले से सुरक्षित बताई जा रही दीवारों को छोड़क...