Bageshwar News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं का होगा समाधान
बागेश्वर, अक्टूबर 28 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। सेनानियों के सम्मान में स्थापित शिलापट्टों की त्रुटियां तीन माह के भीतर दूर की जाएंगी। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं और सुझावों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उत्तराधिकारियों ने सड़क, शिक्षा, पेयजल सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। डीएम ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा।डीएम यह भी पढ़ें- Champawat News: 79 साल बाद रोड बनने पर आभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.