बागेश्वर, अगस्त 16 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने ध्वजारोहण कर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद नुमाइशखेत मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में भी उन्होंने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनगिनत वीरों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन से अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करते हुए राष्ट्र एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Champawat News...