बागेश्वर, सितम्बर 24 -- Bageshwar News: डीडीहाट। नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ। पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल की ओर से आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों ने स्कूलों मे जाकर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता और गीले व सूखे कूड़े के निस्तारण की प्रक्रिया को पोस्टर के माध्यम से समझाया। अधिशाषी अधिकारी सूरज प्रकाश ने कहा की कूड़े के निस्तारण से पहले कूड़े के प्रकार को जानना आवश्यक है। कहा इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। जिससे वह अपने आसपास स्वच्छता के प्रति कार्य कर सकें। यह भी पढ़ें- Kannauj News: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति की छात्रों को दी गई जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...