बागेश्वर, अक्टूबर 5 -- Bageshwar News: बागेश्वर। इंटर कॉलेज दफोट में तैनात शिक्षिकाएं चेतना कोरंगा गाड़िया और पूनम सोमवार को मैक्स वाहन की टक्कर से घायल हो गईं। दोनों छुट्टी के बाद स्कूटी से घर लौट रही थीं। कांडे-दफोट के पास गलत दिशा से आ रहे मैक्स वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक मेधा ने उनका उपचार किया। उन्होंने बताया कि चेतना कोरंगा गाड़िया के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि पूनम के पैर में हल्की चोट आई है। उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...