बागेश्वर, अगस्त 4 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बीडी पांडे परिसर में स्व. सोबन सिंह जीना की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा, निदेशक कमल किशोर, प्रो. नेहा भाकुनी, प्रेम दानू सहित अन्य लोगों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...