बागेश्वर, अक्टूबर 23 -- Bageshwar News: बागेश्वर,संवाददाता। बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाव और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में 26 से 31 अक्टूबर तक सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता शिविर लगाकर बच्चों को बाल संरक्षण अधिनियम, 2012 की जानकारी दी जाएगी। प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने बताया कि शिविरों में बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण, उनके अधिकारों और सुरक्षित वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।यह रहेगा कार्यक्रम26 अक्टूबर को जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय, सिमार में सुबह नौ बजे, 27 अक्टूबर को विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा में सुबह 9:30 बजे और 28 अक्टूबर को कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, कठायतबाड़ा में सुबह नौ बजे शिविर लगेगा। यह भ...