Bageshwar News: सीडीओ ने किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण
बागेश्वर, जुलाई 18 -- Bageshwar News: बागेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने शनिवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालय व्यवस्थाओं तथा संचालित विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और कार्यों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.