बागेश्वर, अगस्त 22 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने आपातकालीन, पंजीकरण, दवा वितरण, औषधि भंडार, कोल्ड चेन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, प्रसव कक्ष, शौचालय और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। प्रसव सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रेग्नेंसी टेबल समेत आवश्यक उपकरणों की मांग तत्काल भेजने के निर्देश दिए। औषधि भंडार में स्टॉक रजिस्टर की जांच और दवाओं का भौतिक सत्यापन करते हुए रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में कोई दवा एक्सपायर नहीं होनी चाहिए।उन्हो...