बागेश्वर, जुलाई 20 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। सावन के पहले सोमवार को कपकोट में सरयू नदी से जल भरते समय आठ साल का मासूम तेज बहाव में बह गया। बच्चे को बचाने के लिए एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। देर शाम तक बच्चे का पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार लाहुर गांव निवासी कमला देवी अपने बेहतर शिक्षा के लिए दो बच्चों के साथ कपकोट के शिवालय वार्ड में किराये के मकान में रहती हैं। सोमवार सुबह वह आसपास की महिलाओं के साथ शिव मंदिर में जल चढ़ाने पहुंची थीं। उनका आठ वर्षीय बेटा राकेश भी साथ था। सरयू नदी से जल भरते समय पैर फिसलने से राकेश तेज बहाव में बह गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बच्चा नदी में पानी भरने की कोशिश कर रहा था कि पांव फ...