बागेश्वर, सितम्बर 9 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। सरयू नदी में कलक्ट्रेट जाने वाले पुल से बुधवार को एक युवक ने छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया। कुछ देर बाद युवक ठंडी सड़क के पास नदी में तैरता हुआ सुरक्षित मिल गया। दमकल कर्मियों ने उसे बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। आपदा कंट्रोल रूम से अपराह्न करीब एक बजे सूचना मिली कि विकास भवन रोड के पास एक व्यक्ति सरयू नदी में कूद गया है। स्टेशन प्रभारी त्रिलोक राम के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू टीम उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। विकास भवन रोड और अग्निकुंड पुल क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान युवक ठंडी सड़क के पास सुरक्षित मिला.

युवक की पहचान युवक की पहचान 38 वर्षीय मनोज क...