Bageshwar News: सरयू पुल से छलांग लगा रही किशोरी को स्कूटी सवार ने बचाया
बागेश्वर, जुलाई 24 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नगर के सरयू पुल पर गुरुवार देर शाम नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रही किशोरी को स्कूटी सवार युवक ने समय रहते बचा लिया। पुल से गुजर रहे अशोक कुमार की नजर किशोरी पर पड़ते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मौके पर कुछ देर के लिए भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली बागेश्वर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और किशोरी से पूछताछ की और परिजनों और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने स्कूटी सवार अशोक कुमार की सराहना की। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि किशोरी को आवश्यक कार्रवाई के बाद वन स्टॉप सेंटर के सुपुर्द कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- प्रेमी ने शादी से इनकार किया; चलते ऑटो से युवती नहर में कूदी, फिर ऐसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.