बागेश्वर, जुलाई 7 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को विकासखंड कपकोट के राजकीय इंटर कॉलेज हरसीला में 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण' तथा 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, पशुपालन, खाद्य आपूर्ति, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, पेयजल, आयुष, शिक्षा, श्रम और उद्योग विभागों ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,...