बागेश्वर, अगस्त 7 -- Bageshwar News: गरुड़। भारतीय जनता पार्टी मंडल कंधार की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। वक्ताओं ने सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मुख्य वक्ता दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजना से आम लोग लाभान्वित हो रहे हैं। आयुष्मान योजना लोगों को खासी राहत दे रही है। विधायक पार्वती दास ने कहा कि लोग भाजपा की कार्यशैली से खुश हैं। इसका लाभ उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश बिष्ट ने की। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, प्रमुख गरुड़ किशन बोरा, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: भाजपा की मंडल बैठक में बूथ सश...