Bageshwar News: सफाई कर्मचारियों का आंदोलन जारी
बागेश्वर, जुलाई 10 -- Bageshwar News: गरुड़/कपकोट/बागेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पर्यावरण मित्रों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। विभिन्न मांगों को लेकर गरुड़ नगर पंचायत कार्यालय में प्रदर्शन किया गया, जबकि नगर पालिका बागेश्वर और नगर पंचायत कपकोट में भी धरना जारी रहा। गरुड़ में शाखा मंत्री राहुल और अंकुल क्रमिक अनशन पर बैठे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर उनकी सात सूत्रीय मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जल्द ठेका प्रथा समाप्त कर मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज करते हुए आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। इस दौरान संगठन अध्यक्ष शिवम कुमार सहित कई पर्यावरण मित्र मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारी संघ का आमरण अनशन शुरू, रैली निकाली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.