बागेश्वर, जुलाई 8 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। फुलवाड़ी-फुलाचौंरा-खाईंधार सड़क संघर्ष समिति की बैठक बुधवार को पंचायत घर फुलवाड़ी में हुई। बैठक में सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर सात चरणों में आंदोलन चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। समिति ने स्पष्ट किया कि जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। समिति के अनुसार पहले चरण में ग्रामीण काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। दूसरे चरण में एक दिन घरों में चूल्हा नहीं जलेगा, जबकि तीसरे चरण में पंचायत घर फुलवाड़ी में धरना दिया जाएगा। चौथे चरण में पोस्टर अभियान, पांचवें चरण में उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना, छठे चरण में गांव के सभी पूर्व सैनिक अपने पदक जिलाधिकारी को सौंपेंगे और मांग पूरी नहीं होने पर सातवें चरण में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। बैठक में वक्ताओं न...