बागेश्वर, अक्टूबर 2 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। ब्लॉक के बैजनाथ-अयारतोली-सब्जीसेरा मोटर मार्ग पर बिनखोली के पास सड़क का एक हिस्सा पिछले छह दिनों से टूटा हुआ है। इसके कारण इस स्थान से आगे बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित है। बुधवार को सड़क पर एक ट्रक फंस जाने से स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों के नहीं चलने के कारण कई बच्चों को मजबूरी में किलोमीटरों पैदल चलकर विद्यालय पहुंचना पड़ा। सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल के आईटी इंचार्ज मुरसील सिद्दीकी ने बताया कि सड़क टूटने के कारण पिछले छह दिनों से विद्यालय की बसें अयारतोली स्थित स्कूल तक नहीं पहुंच पा रही हैं। विद्यालय प्रबंधन ने छोटे वाहनों की वैकल्पिक व्यवस्था की थी, लेकिन बुधवार को बिनखोली के पास ट्रक फंस जाने से वह व्यवस्था भी कारगर नहीं हो सकी। अभिभावकों और ग...