बागेश्वर, सितम्बर 28 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। फुलवाड़ी-फुलाचौंरा-थलीधार-खाईंधार-ठांगधार सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन 68वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को मोहनी धामी और तारा धामी धरने पर बैठीं। आंदोलन स्थल पर ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद भी जब तक धरातल पर निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। संघर्ष समिति ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन को आगे भी विभिन्न माध्यमों से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए मशाल जुलूस निकालने के साथ ही इंटरनेट मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गई। धरना स्थल पर संघर्ष समिति अध्यक्ष एवं पूर्व कैप्टन रतन सिंह दानू, संरक्षक चरण सिंह...