Bageshwar News: सड़क के लिए 16वें दिन भी अनशन जारी
बागेश्वर, जुलाई 16 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। पालड़ीछीना-जनोटीपालड़ी-करालापालड़ी-चनौली-जैनकरास-कनगाड़छीना मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन गुरुवार को 16वें दिन भी जारी रहा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत के उत्तराधिकारी फते सिंह करायत ने अनशन जारी रखते हुए सड़क निर्माण की मांग दोहराई। आंदोलनकारियों ने कहा कि एक ओर पूरा उत्तराखंड हरेला का पर्व मना रहा है, वहीं उनके क्षेत्र के लोग आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। उनका कहना था कि आजादी के दशकों बाद भी न्यायोचित मांगों के लिए अनशन करना व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के लिए आत्ममंथन का विषय है। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारियों का आंदोलन 29वें दिन भी जारी यह भी पढ़ें- Haridwar News: क्षतिग्रस्त सड़क के गड्ढों में किया पौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.