बागेश्वर, अक्टूबर 4 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। फुलवाड़ी-फुलाचौंरा-थलीधार-खाईंधार सड़क की मांग को लेकर रविवार को जनमिलन केंद्र फुलवाड़ी में प्रताप सिंह धामी और मोहित धामी ने धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन को 74 दिन हो गए हैं, लेकिन संघर्ष समिति को सड़क की स्वीकृति के संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि सड़क की सैद्धांतिक और वित्तीय स्वीकृति के साथ टेंडर होने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की जाएगी। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करते हुए स्थगित किए गए चरणों को दोबारा शुरू किया जाएगा।धरना यह भी पढ़ें- Almora News: चौखुटिया में सात सूत्रीय मांगों के लिए डटे हैं आंदोलनकारी स्थल पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व कैप्टन रतन सिंह दानू, संरक्षक चरण सिंह बघरी, सचिव क...