बागेश्वर, जुलाई 27 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन सोमवार को भी जारी रहा। फुलवाड़ी, फुलाचौंरा, थलीधार और खाईंधार सड़क संघर्ष समिति के बैनर तले फुलवाड़ी जनमिलन केंद्र में प्रताप सिंह धामी और भूपाल सिंह बघरी अनशन पर बैठे। इस दौरान फुलाचौंरा, थलीधार, खाईंधार, सापुली, गुठण, कोटीधार, ठांगधार और गाड़ा खरक के ग्रामीणों ने आंदोलन में शामिल होकर गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। संघर्ष समिति को पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश गढ़िया और कर्मी के ग्राम प्रधान का भी लगातार समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व कैप्टन रतन सिंह दानू, सचिव करम सिंह दानू, शेर सिंह दानू, गजेंद्र सिंह धा...