बागेश्वर, अक्टूबर 10 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कांडा। राजकीय महाविद्यालय कांडा में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत 'मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत 2047 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में युवाओं की भूमिका और निबंध प्रतियोगिता में राष्ट्र निर्माण विषय पर विद्यार्थियों ने विचार रखे। भाषण प्रतियोगिता में शुभम पांडे प्रथम, कृष्ण पांडे द्वितीय और प्रियांशु पांडे तृतीय रहे। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में दिशा कांडपाल ने पहला, नेहा कांडपाल ने दूसरा और दिया धपोला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए तकनीक, स्टार्टअप, अनुसंधान और तकनीक आधारित शिक्षा को जरूरी बताया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुषमा मक्कड़, डॉ. आशा आर्या और डॉ. हेमंती शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar Ne...