Bageshwar News: शिविर में 19 लोगों को किया स्वास्थ्य परीक्षण
बागेश्वर, अक्टूबर 6 -- Bageshwar News: बागेश्वर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीएचसी खातीगांव में आयुष विंग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 19 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाएं दी गईं। पीएचसी घिंगरुतोला में आयोजित शिविर में 22 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र अगरकोट और उड़खुली में आंगन मिलन कार्यक्रम हुए। इसमें बच्चों और महिलाओं को संतुलित आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य और बच्चों की नियमित निगरानी के प्रति जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.