Bageshwar News: शिविर में की मरीजों की जांच
बागेश्वर, जुलाई 25 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली के निर्देशन में जिला चिकित्सालय आयुष विंग में गुरुवार को एक दिवसीय 'विशिष्ट विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सा शिविर' और 'योग एवं आयुष नीति' विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य और नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. गिरिजा शंकर जोशी और वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय मौजूद रहे। शिविर में आए 154 मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने निःशुल्क परीक्षण और परामर्श किया। इसमें 40 मरीजों के रक्त परीक्षण और पांच मरीजों की ईसीजी जांच भी की गई। शिविर में डॉ. दिनेश सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.