बागेश्वर, नवम्बर 5 -- राज्य आंदोलनकारियों ने रखीं समस्याएं और पर्यटन विकास के सुझाव Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। गुरुवार को जिला सभागार में राज्य आंदोलनकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य आंदोलनकारियों ने शासन एवं जिला स्तर पर लंबित अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे के समक्ष रखा। आंदोलनकारियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, परिवहन सुविधाओं को बेहतर करने की मांग की । इसके अतिरिक्त उन्होंने बागेश्वर जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पिंडारी, कफनी सहित अन्य हिमालयी ट्रेकिंग स्थलों को विकसित करने, ट्रेक मार्गों की स्थिति सुधारने तथा जनपद में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए योजना तैयार करने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने राज्य...