बागेश्वर, अगस्त 20 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल संयोजन के लिए व्यक्तिगत रूप से खर्च की गई धनराशि का भुगतान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। मामले को लेकर गोविंद गोस्वामी, ग्राम प्रधान कला गोस्वामी और सरस्वती देवी आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच और स्थलीय निरीक्षण की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो 25 अगस्त से जिला मुख्यालय अथवा जल संस्थान कार्यालय में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया कि नवनिर्मित मकान को जल जीवन मिशन के प्रथम चरण में पेयजल संयोजन से वंचित कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- Champawat News: छतार वार्ड में थमने का नाम नहीं ले रहा है पेयजल संकट संयोजन के लिए उन्होंने स्वयं 18,670 रुपये खर्च किए, लेकिन अब तक संबंधित विभाग और ठेक...