बागेश्वर, अगस्त 24 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बागनाथ वार्ड में निर्माणाधीन करीब 10 मीटर लंबे मुख्य रास्ते को लेकर वार्डवासियों ने कुछ लोगों पर मनमानी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड का मुख्य रास्ता लंबे समय से खराब था। वार्डवासियों की मांग पर पालिका से दोपहिया वाहनों के आवागमन योग्य सड़क निर्माण की मांग की गई थी, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। आरोप है कि निर्माण के दौरान कुछ लोग रास्ते में अपनी निजी सामग्री रखकर कार्य में बाधा डाल रहे हैं। इससे वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार रास्ता काफी चढ़ाई वाला है। पैदल आवागमन को सुगम बनाने के लिए एक ओर सीढ़ियां बनाने तथा उनमें रेलिंग ...