बागेश्वर, जुलाई 13 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। विकासखंड कपकोट की ग्राम पंचायत वाछम के ग्रामीणों ने क्षेत्र की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। ग्राम प्रधान दिनेश सिंह दानू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कार्यालय में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर 22 जुलाई से ग्राम पंचायत भवन में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से शासन-प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सरनी के उच्चीकरण और शिक्षकों की नियुक्ति, रेखाड़ी मोटर मार्ग से जातोली तक सड़क निर्माण, सुंदरढुंगा स्थित देवीकुंड मंदिर का जीर्णोद्धार, नेटवर्क ...