बागेश्वर, अक्टूबर 15 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। नगर में बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने बुधवार को चंडिका मंदिर के समीप रेस्क्यू अभियान चलाया। छतीना अनुभाग की टीम ने इस दौरान 35 बंदरों को पकड़ा। प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को गोमती पुल और मंडलसेरा क्षेत्र में भी बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। विभाग का उद्देश्य बंदरों से होने वाली परेशानियों को कम करना और मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका को रोकना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...