Bageshwar News: लोक अदालत में छह वादों का किया निस्तारण
बागेश्वर, जुलाई 18 -- Bageshwar News: बागेश्वर। जिला न्यायालय में आयोजित विशेष लोक अदालत में छह वादों का निस्तारण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित विशेष लोक अदालत में संदीप कुमार तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की बैंच संख्या दो में 138 एनआई एक्ट से संबंधित दो वादों का निस्तारण कर दो लाख 75 हजार का समझौता किया गया। योगेंद्र कुमार सागर, सिविल जज (सीडि) की बैंच संख्या तीन में138 एनआई एक्ट से संबंधित कुल दो मामलों का निस्तारण कर एक लाख, 24 हजार 600 का समझौता किया गया। इसी तरह शिवानी नाहर सिविल जज (जूडि)/न्यायिक मजिस्ट्रेट की बैंच संख्या चार में 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित कुल दो मामलों का निस्तारण कर कुल तीन लाख, 32 हजार 612 का समझौता किया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: विशेष लोक अदालत में 38 वादों का हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.