बागेश्वर, सितम्बर 10 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। अनजान लिंक से फ्री कॉइन्स या रिवार्ड के लालच में एपीके फाइल डाउनलोड न करें और किसी भी स्थिति में माता-पिता के कार्ड या यूपीआई पिन का इस्तेमाल न करें। सोशल मीडिया पर घर का पता, स्कूल यूनिफार्म या लाइव लोकेशन साझा करने से भी बचें। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने गुरुवार को सैनिक हाईस्कूल में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में बच्चों को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...