Bageshwar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 125 मामलों का निस्तारण
बागेश्वर, सितम्बर 12 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिला न्यायालय बागेश्वर और बाह्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित लोक अदालत में लंबित वादों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। जिला जज पंकज तोमर की अध्यक्षता वाली बेंच संख्या एक में एक फौजदारी, एक दीवानी और 10 पारिवारिक वादों समेत 12 मामलों का निस्तारण हुआ। इनमें कुल 8,87,500 रुपये का समझौता हुआ। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार तिवारी की बेंच संख्या दो में धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर वाहन अधिनियम और शमनीय फौजदारी वादों से संबंधित 64 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें 3,99,550 रुपये का समझौता हुआ। सिविल जज (जू.डि.)/...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.