बागेश्वर, अक्टूबर 19 -- Bageshwar News: बागेश्वर,संवाददाता। नुमाइशखेत मैदान में आयोजित रामलीला के आठवें दिन अशोक वाटिका, लंका दहन और विभीषण शरणागति के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। हनुमान के लंका पहुंचने, अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट करने और रावण की लंका जलाने के प्रसंगों ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। मंचन में हनुमान की भूमिका कौशल उपाध्याय, सीता की दिया भंडारी, राम की अंजलि दफोटी और रावण की भूमिका गुलशन कक्कड़ ने निभाई। वहीं लक्ष्मण के रूप में गीतांजलि साह, विभीषण के रूप में हेमराज भरड़ा, मेघनाथ के रूप में मनोज जोशी और अक्षय कुमार के रूप में शशांक कांडपाल ने अभिनय किया। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: सदर रामलीला में लंका दहन देख दर्शक रोमांचित इस दौरान उमेश साह, नवीन साह, कंचन स...