बागेश्वर, अक्टूबर 25 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं में बागेश्वर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कनिष्ठ वर्ग में जिले की टीम ने संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम ने 'दूतवाक्यम्' नाटक की प्रस्तुति दी थी।इंटर कॉलेज गागरीगोल की टीम ने जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया था और राज्य स्तर पर भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद तिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक तथा उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान के सचिव डॉ. विनय विद्यालंकार आदि ने टीम को 20 हजार रुपये की पुरस्कार रा...