बागेश्वर, जुलाई 25 -- Bageshwar News: गरुड। राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल गैरलेख के बच्चों ने पौधरोपण किया। प्रधानाध्यानक दीप चंद्र पांडेय ने इस अभियान के बारे में बताया । उन्होंने बच्चों से अपील की कि सभी लोग एक एक पौधा अपनी मां के नाम का लगाये और इसके देखभाल की जिम्मेदारी लें। बच्चों को पर्यावरण शपथ दिलायी गयी। इको क्लब प्रभारी शिक्षिका हेमा के नेतृत्व मे सभी बच्चों एवं शिक्षको ने आंवला, माल्टा, नारंगी,बाँज, फल्याट, अंगू, तथा मणिपुरी वॉज के 60 से अधिक पौधे रोपित किये। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष लीला देवी, मीनाक्षी, हेमा, गीता देवी, हीरा देवी, कौशल्या देवी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...