Bageshwar News: राइंका बागेश्वर के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण
बागेश्वर, नवम्बर 3 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर के छात्र-छात्राओं के एक दल ने गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल (अल्मोड़ा) का शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचा। यह भ्रमण नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। दल ने जैव विविधता संग्रहालय एवं हर्बेरियम, सूर्य कुंज एवं औषधीय पौध वाटिका, 150 से अधिक औषधीय प्रजातियां, पर्यावरणीय तकनीक प्रदर्शन, जल एवं मृदा परीक्षण प्रयोगशाला को देखा। संस्थान के वैज्ञानिकों ने छात्रों को प्लास्टिक मुक्त हिमालय और जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य दीप चन्द्र जोशी ने कहा कि ऐसे भ्रमण बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.