बागेश्वर, अगस्त 13 -- Bageshwar News: देवेंद्र, कांडा। राजकीय इंटर कॉलेज देवतोली के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को लेकर स्कूल प्रबंधन, एसएमसीऔर पीटीए ने कड़ा विरोध जताया है। अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भौर्याल और पीटीए अध्यक्ष सूरज सिंह भौर्याल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र सौंपकर वीडियो को तथ्यहीन और भ्रामक बताया। पत्र में कहा गया कि एक को एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा विद्यालय के छात्र एवं शिक्षकों से संबंधित भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। गुरुवार को एसएमसी व पीटीए की बैठक में इस मामले पर चर्चा कर बिंदुओं में इसका खंडन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...