Bageshwar News: युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी, छह नामजद
बागेश्वर, सितम्बर 30 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। केदारेश्वर मैदान के पास कार रोककर युवक से मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास और धमकी देने का मामला सामने आया है। पवन सिंह गढ़िया की तहरीर पर कपकोट पुलिस ने छह नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना 29 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे की है। पवन सिंह गढ़िया ने तहरीर में बताया कि वह शाम को लौट रहा था। केदारेश्वर मैदान के पास मुकुल शाही, दक्ष शाही, हिमांशु शाही समेत अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने उसकी कार रोककर उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पवन ने वहां से भागने का प्रयास किया तो गोविंद कपकोटी और हरीश मेहरा ने उसे रोकने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बबली बघरी ने भी उस पर पत्थर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.