Bageshwar News: मोबाइल की दुकान में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
बागेश्वर, अक्टूबर 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। एसबीआई तिराहे के पास टॉप मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के चार मोबाइल फोन, 14,050 रुपये की नगदी और घटना में प्रयुक्त आलानकब बरामद किया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नदीगांव निवासी रवींद्र जोशी ने तीन अक्टूबर को तहरीर देकर बताया था कि दो अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने टॉप मोबाइल दुकान के शटर का ताला तोड़कर गल्ले में रखी 30 हजार रुपये की नगदी और करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के विभिन्न कंपनियों के सात मोबाइल फोन चोरी कर लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।कोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.