बागेश्वर, सितम्बर 10 -- Bageshwar News: कांडा। जिला पंचायत क्षेत्र जेठाई की ग्राम पंचायत रतमोली के तोक डबोली आमखेत में मोटर मार्ग की स्थिति के कारण सड़क के नीचे स्थित आवासीय मकानों पर लगातार खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क की स्थिति चिंताजनक होने के चलते बरसात के दौरान खतरा और बढ़ गया है। इससे सड़क के नीचे रहने वाले परिवारों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराने और सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...