बागेश्वर, अगस्त 20 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरना में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने चित्रकला, मेहंदी, भाषण, गीत और स्वागत गीत के माध्यम से बेटियों के महत्व और उनके अधिकारों का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। क्षेत्रीय सुपरवाइजर वसु पांडेय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज में बेटा-बेटी को समान अधिकार दिलाना और बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक षष्टी कांडपाल, लीडर स्पेशलिस्ट अनीता रावत, ग्राम प्रधान रेनू देवी, प्रधानाध्यापक अरविंद चौहान, एएनएम गीता आर्य, राजकीय जूनियर हाईस्कूल स...