बागेश्वर, अगस्त 31 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची एक महिला मरीज के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक गिरजाशंकर जोशी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अस्पताल में एक महिला नर्स ने मरीज के साथ कथित रूप से अमर्यादित व्यवहार किया और उसे ड्रामा करने वाली कहकर संबोधित किया। मरीज का कहना है कि वह गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में उपचार के लिए अस्पताल पहुंची थी, लेकिन उसके साथ हुए कथित व्यवहार से उसे ठेस पहुंची। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉक्टरों की कमी या स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं का खामियाजा मरीजों को नहीं भुगतना चाहिए...