बागेश्वर, सितम्बर 29 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे,धरमघर। शहीद महेंद्र सिंह भकुनी राजकीय महाविद्यालय दुगनाकुरी में नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरि ओम प्रकाश सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद पर अंजली आर्या, उपाध्यक्ष पद पर सुमन, उपाध्यक्ष छात्रा पद पर दिव्या, सचिव पद पर प्रियंका बिष्ट, कोषाध्यक्ष पद पर भावना और सांस्कृतिक सचिव पद पर रवीना राठौर निर्वाचित हुईं। महाविद्यालय में संयुक्त सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद रिक्त हैं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों को नशामुक्त भारत की शपथ भी दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने छात्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़...